Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से जापान की धरती हिल उठी. शनिवार सुबह जापान के उत्तरी हिस्से में स्थित आओमोरी प्रांत के प्रशांत महासागर तट के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया.
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 11:48 बजे आया और इसकी गहराई 80 किलोमीटर दर्ज की गई. भूकंप की तीव्रता जापान की 7-स्तरीय भूकंपीय तीव्रता मापनी पर स्तर 4 रही. राहत की बात यह है कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई और फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है.
यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब कुछ ही दिन पहले कुमामोटो प्रांत में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. उस भूकंप की तीव्रता जापान की भूकंपीय मापनी पर अधिकतम स्तर 7 दर्ज की गई थी. इस शक्तिशाली भूकंप में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है.

