जशपुर: पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पायलट और को-पायलट की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jashpur Plane Crash: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां जशपुर में विमान हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि नारायणपुर क्षेत्र में एक चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया. इस  हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हुई है. विमान में और कोई यात्री मौजूद थे या नहीं, प्रशासन इसकी जानकारी जुटा रहा है.

बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह पहाड़ की चोटियों से जा टकरा गया. टक्कर के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में घटनास्थल का मंजर देखा जा सकता है.

छत्तीसगढ़ के जशपुर में चार्टर्ड प्लेन हुआ क्रैश- India TV Hindi

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और SSP लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

 

Latest News

14 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 October 2026 Ka Panchang: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज शारदीय...

More Articles Like This

Exit mobile version