यरुशलम: बस पर हमला करने वाले आतंकियों को इजरायली सेना ने किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यरुशलम: एक तरफ जहां हमास और इजरायल के बीच संघर्ष विराम जारी है, वहीं तरफ इजरायली सेना पूरी तरफ से एक्टिव नजर आ रही है. इजरायली सुरक्षा बलों ने इस महीने की शुरुआत में वेस्ट बैंक में एक बस पर घातक हमला करने वाले दो फलस्तीनी आतंकियों को मार गिराया है. बृहस्पतिवार को इजरायली सेना ने कहा कि बीती रात दोनों आतंकियों की वेस्ट बैंक के बुरकिन गांव में एक इमारत में सैनिकों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ढेर हो गए. सेना ने कहा कि इस मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक मामूली रूप से घायल हुआ है.

हमास ने क्या कहा?
इजरायली सेना ने कहा कि मोहम्मद नज्जल और कतिबा अल-शलाबी इस्लामिक जिहाद आतंकी गुट से जुड़े थे. आतंकी संगठन हमास ने एक बयान जारी कर दावा किया कि दोनों शख्स उसकी सशस्त्र विंग के सदस्य थे. हमास ने बस पर हुए हमले की प्रशंसा भी की है.

बस पर हुए हमले में मारे गए थे तीन लोग
हमास और इस्लामिक जिहाद सहयोगी हैं, जो कभी-कभी एक साथ हमले करते हैं. 6 जनवरी को इजरायलियों को ले जा रही बस पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए थे और 6 अन्य घायल हो गए थे. वर्ष 1967 में हुए मध्यपूर्व युद्ध में इजरायल ने वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था. फलस्तीनी इसे अब भी अपना हिस्सा मानते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This