Jhansi Crime News: किशोरी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhansi Crime News, विवेक राजौरिया/ झांसी: जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्रवासियों ने एक किशोरी का शव घर से कुछ ही दूरी पर अर्धनग्न रक्त रंजित अवस्था में पड़ा देखा. बताया गया कि मृतिका पिछले समय से घर से लापता चल रही थी. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में ले लिया.

जानिए मामला

आपको बता दें कि बबीना थाना क्षेत्र के आदिवासी इलाका स्थित खोंची खेड़ा में शुक्रवार की सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी छुटकी का शव मिला. इसे देखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. इस घटना को लेकर बबीना थाना प्रभारी की मानें तो किशोरी का शव पत्थर से कुचला गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के शव पर कपड़े नही थे, वह अर्धनग्न अवस्था में मिला और उसकी हत्या की गई है. मृतिका गुरुवार की शाम से घर से गायब थी. शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर ही उसका शव मिला है. पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बदायूं में वारदात: बदमाशों ने दो किसानों को मारी गोली, एक अन्य को पीटा

Latest News

नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच IMD का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पश्चिमी यूपी के कई...

More Articles Like This

Exit mobile version