रूसी ड्रोन हमले के बाद बचाए गए तीन भारतीय नाविक रोमानिया से रवाना, क्या कहा दूतावास ने?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Drone Attack: भारतीय दूतावास ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में रूसी ड्रोन हमले में बचाए गए भारतीयों पर जानकारी दी है. दूतावास ने बताया कि सोमवार को काला सागर में तुर्की के कार्गो जहाज एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले के बाद बचाए गए तीन भारतीय नागरिक भारत के लिए रवाना हो गए हैं. मिशन ने शनिवार को बताया,’ तीन भारतीय नागरिक (साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह) आज (शनिवार) भारत के लिए रवाना हो गए.’ दूतावास ने उनकी वापसी में मदद के लिए हर जरूरी सहायता और सहयोग प्रदान किया. बयान में कहा गया है कि हम रोमानियाई अधिकारियों, कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल और रोमानियाई बचाव दलों का उनकी बहुमूल्य मदद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं.

मालूम हो कि तुर्की की एक कंपनी के इस जहाज पर (जो यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह से इटली के रेवेना तक मक्का ले जा रहा था) सोमवार को रोमानिया की समुद्री सीमा के बाहर काला सागर में हमला हुआ था. इस घटना में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और कई क्रू सदस्य घायल हो गए. इसमें सभी तीन भारतीय नागरिक बच गए. हालांकि, एक घायल हो गया था और उसे रोमानिया में इलाज मिला. हमले में मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में तुरंत पता नहीं चल सका.

7 अक्तूबर को दूतावास के प्रतिनिधि ने उन तीन भारतीय नागरिकों से मुलाकात की, जिन्हें 6 अक्तूबर को काला सागर में जहाज से बचाया गया था. दो लोगों को एक होटल में ठहराया गया, जबकि तीसरे व्यक्ति का कॉन्स्टैंटा के काउंटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिशन ने 7 अक्तूबर को एक पोस्ट में बताया कि तीनों की हालत स्थिर है. दूतावास ने शिपिंग कंपनी के स्थानीय एजेंट के माध्यम से मोबाइल फोन जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराईं और एक स्थानीय भारतीय रेस्तरां के जरिए भारतीय खाने की व्यवस्था की गई.

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version