दिनदहाड़े हत्या से दहला झांसी, गुटखा के चक्कर में चली गोली; जानिए पूरा मामला

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhansi Crime News, विवेक राजौरिया/ झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक दुकानदार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. बदमाशों ने दुकानदार को दिन में ही अपना निशाना बनाया. इस घटना से आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई है. जिस दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय दुकानदार अपनी दुकान के बाहर ठेले पर सामान बेच रहा था. ठीक इसी दौरान वहां पर पहुंचे एक युवक ने दुकानदार नरेश कुशवाहा पर गोलियां दाग दी. इस हमले में मौके पर ही दुकानदार की मौत हो गई. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

जानिए पूरा मामला

वहां पर मौजूद चश्मदीदों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पूरा विवाद गुटखे को लेकर शुरू हुआ. कहासुनी से शुरू हुई बातचीत इतनी बढ़ गई कि दुकान पर आए युवक ने दुकानदार नरेश के ऊपर ही गोली दाग दी.

जानकारी के मुताबिक पहली गोली नरेश के सीने में लगी और दूसरी गोली कंधे को छुती हुई निकल गई. दिन दहाड़े हत्याकांड के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है. जैसे ही नरेश के सीने में गोली लगी वह अपने ठेले पर ही नीचे गिर गया और बेखौफ हत्यारा घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.

इस पूरे मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नरेश कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीबाग का निवासी था. वह सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्राम बूढा में दुकान किये था. घटना की जानकारी होते ही मौके पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे. इस पूरे मामले में एसएसपी राजेश एस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया गया है, घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं जल्द खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: खंडहर में खून से सना मिला युवक-युवती का शव, फैली सनसनी

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This