Jharkhand: नक्सलियों ने लगाया था IED, हुआ ब्लास्ट, इंस्पेक्टर सहित पांच जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झारखंड: झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला हुआ है. मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया. इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य चार जवान मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हैं.

इस घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने की है. उन्होंने बताया कि यह हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है. घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है.

इलाके में चलाया जा रहा सघन अभियान

अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और इलाके में सघन अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बडा झटका, श्रेयस अय्यर, बुमराह समेत 8 खिलाड़ी होंगे बाहर

New Delhi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जब तीन वनडे मैचों की शुरुआत होगी, उसी दौरान एशियन गेम्स का...

More Articles Like This

Exit mobile version