Jharkhand News: 15 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand News: चाईबासा पुलिस को लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़ी कामयाबी मिली है. कोल्हान और सारंडा के बीहड जंगलों में 15 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इस आत्मसमर्पण को पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

मालूम हो कि झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की निर्णायक लड़ाई जारी है. सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में घुसे हुए हैं.

जारी है पुलिस का अभियान
बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाइबासा व सरायकेला खरसावां के ट्राई जंक्शन क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में है. सभी बड़े नक्सली इसी क्षेत्र में छिपे बताए जा रहे हैं. उनकी घेराबंदी कई महीनो से जारी है.

झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों की बदौलत नक्सलियों के प्रभाव वाले दर्जनों गांव उनसे मुक्त कर लिए गए हैं. इस अभियान में सुरक्षा बलों को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन उनका मनोबल ऊंचा है व अभियान जारी रखे हुए हैं.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version