झारखंडः पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोइलकेराः रविवार के अहले सुबह गोइलकेरा थाना इलाके के आराहासा पंचायत के रेला गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी के पास पुलिस और माकपा माओवादियों नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली के मारे जाने की सूचना है. मुठभेड़ जारी है.

चाईबासा पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में रेला पराल क्षेत्र में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस व सीआरपीएफ टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु किया. पुलिस के सर्च के दौरान नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.

सुरक्षाबल पूरे पहाड़ी इलाके को घेर कर नक्सलियों के भागने के रास्ते बंद करने की कोशिश में जुटे हैं. चाईबासा एसपी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को भी भेजा गया है.

मुठभेड़ में एक नक्सली को मारे जाने एवं एक एसएलआर बरामदगी की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि मारा गया नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन है. उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था. एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. मुठभेड़ अभी जारी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version