Jharkhand: किशोर के लिए रसगुल्ला बना काल, चली गई जान, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand News: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी हमारे संज्ञान में आती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते है. इस इसी तरह की घटना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह से आ रही है. यहां एक किशोर के लिए रसगुल्ला काल बन गया और उसकी मौत हो गई. इस घटना से घर में कोहराम मच गया.

पलंग पर लेटकर रसगुल्ला खा रहा था अमित
जानकारी के अनुसार, गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव निवासी अमित सिंह (17 वर्ष) घर में पलंग पर लेटे-लेटे मोबाइल देखते हुए रसगुल्ला खा रहा था.

गले में फंसा रसगुल्ला
इस बीच रसगुल्ला अमित के गले में फंस गया, जिससे अमित छटपटाने लगा. घटना के समय घर पर सिर्फ अमित के चाचा रोहिणी सिंह ही मौजूद थे. उन्होंने अमित के गले के अंदर अंगुली डालकर रसगुल्ला निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल चाचा अमित को निरामय नर्सिंग होम लो गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से घर में कोहराम मच गया. अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था.

नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
घटना के वक्त अमित सिंह के पिता सुजीत सिंह बांकी पंचायत गए हुए थे. मां उर्मिला सिंह भी घर पर नहीं थी. अमित की मौत से परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं. उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अमित की छोटी बहन है, वह रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही भाई दुनिया से विदा हो गया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This