J&K: DGP आरआर स्वैन बोले- जल्द आतंकियों को किया जाएगा नेस्तनाबूद, मददगारों को दी चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

J&K: गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख (डीजीपी) आरआर स्वैन ने जिला रियासी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आतंकियों की तलाश के चल रहे अभियान की जानकारी लेते हुए संबंधितों को जरूरी निर्देश दिए. मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बन रहे अमन और प्रगति के माहौल को खराब करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से साजिश रची जा रही है.

सतर्कता के साथ अभियान में जुटी हुई है सभी सुरक्षा एजेंसियां
प्रदेश पुलिस प्रमुख ने कहा कि जब स्थानीय स्तर पर दुश्मन के इशारे पर कोई नहीं चल रहा है, तो पाकिस्तान द्वारा अपने यहां से घुसपैठ कराकर आतंकवादी भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन आतंकियों की तादाद ज्यादा नहीं है. चूंकि इनके आगे-पीछे कोई नहीं है, इसलिए इनके नुकसान करने की क्षमता अधिक रहती है, लेकिन सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ अभियान में जुटी हुई है. जल्द आतंकियों को नेस्तनाबूद किया जाएगा.

आतंकवाद के पूरे पारिस्थितिक तंत्र को उखाड़ फेंका जाएगा
उन्होंने आतंकी मददगारों को चेतावनी देते हुए कहा कि घुसपैठियों को पाकिस्तान पता नहीं कैसे-कैसे जेलों से उठा कर या किस तरह से यहां भेज रहा है, उनका अंत होना तय है. जो कुछ लोग स्थानीय स्तर पर पैसे या नशे के लालच में उनका साथ दे रहे हैं, वो खबरदार हो जाएं. इन आतंकियों का कोई नहीं होता है, लेकिन उनका अपना परिवार है, जमीन, जायदाद है, समाज है, अपने लोग हैं, ऐसे में आतंकियों का साथ न दें. जल्द ही आतंकवाद के पूरे पारिस्थितिक तंत्र को उखाड़ फेंका जाएगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version