J&K Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चटरू के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों मुठभेड़ हुई. गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है. इस गोलीबारी में एक जवान बलिदान हो गया. अन्य कुछ जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार उधमपुर सेना अस्पताल में किया जा रहा है. फिलहाल, सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पहचान सिपाही गायकवाड़ संदीप पांडुरंग निवासी करानाडी तहसील अकोला जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं. यह सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया. आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से गोलीबारी हुई है. तलाशी अभियान जारी है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version