J&K Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच पुंछ में मुठभेड़, गोलीबारी जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poonch Encounter: रविवार की सुबह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पुंछ जिले के एक गांव में मुठभेड़ हुई. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षाबलों के ऊपर आतंकियों ने गोलीबारी की. जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. सूत्रों के हवाले से ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया कि वहां पर एक बड़े आतंकी संगठन का कमांडर फंसा हुआ है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को अफसरों की ओर से यह जानकारी दी गई कि वहां के एक सुदूर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार की शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. अफसरों के मुताबिक, जॉइंट टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी, तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इलाके में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है.

सुरक्षाबलों न बारामूला में तीन आतंकियों को किया था ढेर
ताजा मुठभेड़ से पहले केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के बारामूला में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में बीते शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए थे. राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ के अनुसार, आतंकी गतिविधि के बारे में सूचना पर उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था. खाली इमारत में आतंकवादियों ने हमारी टुकड़ियों पर गोलीबारी की थी. बाद में घेराबंदी की और माकूल जवाब दिया गया. अफसरों ने विधानसभा चुनाव के पहले तीन आतंकियों को ढेर कर दिया.

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This