श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी श्री विजयपुरम भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आ रही है. यहां के ऐतिहासिक आईटीएफ (ITF) मैदान में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित प्रथम ‘डांडिया महोत्सव’ में द्वीपसमूह के माननीय उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और समस्त द्वीपवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की.

पहली बार आयोजित हुआ भव्य डांडिया उत्सव

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के संस्कृति विभाग की ओर से पहली बार इस स्तर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारंपरिक लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है. रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में पहुंचे युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने डांडिया की ताल पर जमकर नृत्य किया और उत्सव की रौनक बढ़ा दी.

भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व हमारी सनातन परंपरा, आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है. मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें जीवन में सकारात्मकता, साहस और भक्ति की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं. आईटीएफ मैदान में आयोजित इस भव्य उत्सव में स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया. दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों के लिए यह डांडिया महोत्सव एक यादगार अनुभव साबित हुआ, जहां भक्ति, संगीत और नृत्य का खूबसूरत संगम देखने को मिला.

यह भी पढ़े: ‘एनर्जी सीज़फ़ायर’ पर सहमत हुए रूस-यूक्रेन, ट्रंप का बड़ा दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This