J&K: राजोरी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन, दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश, दिखे थे CCTV फुटेज में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajouri Search Operation: बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में दो संदिग्ध आतंकी दिखाई दिए थे. उनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. यह अभियान थानामंडी क्षेत्र के कुछ गांवों में चलाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों की सड़क पार करते हुए गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीमें भंगाई, हसप्लोट, करयोट, कोपरा टॉप और आसपास के जंगलों से सटे इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों का पता लगाने के लिए पूरे क्षेत्र में सघन जांच जारी है.

Latest News

ज्ञानवापी मामला: मध्यस्थता कोर्ट में पूरी हुई सुनवाई, समझौता से दोनों पक्षों ने किया इनकार

वाराणसी: मंगलवार को ज्ञानवापी मामले में मध्यस्थता कोर्ट में सुनवाई को पूरी हो गई. दोनों पक्षों ने मध्यस्थता से...

More Articles Like This