Kalaburagi: कलबुर्गी में हादसा, लॉरी और कार की भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kalaburagi Acident: कर्नाटक से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की देर रात एक चारपहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कलबुर्गी जिले में लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची एसपी

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक  ए श्रीनिवासुलु ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

जलवायु परिवर्तन से अरब देशों में भोजन-पानी का संकट, एक्सपर्ट ने जारी की चेतावनी

Climate change Arab world:  जलवायु परिवर्तन दुनिया में एक बड़े खतरे की घंटी बजा रहा है. इस दौरान पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version