Kannauj News: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता नवाब सिंह अरेस्ट, ये है आरोप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कन्नौजः पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख और डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे सपा नेता नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने पहुंची किशोरी के साथ सपा नेता ने दुष्कर्म का प्रयास किया था. पुलिस ने पीड़िता के फोन पर दबिश देकर मौके से सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बताया गया है कि सपा नेता नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं. डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहने के साथ ही अखिलेश यादव का वह बेहद करीबी रहा है. पुलिस ने रविवार की रात करीब दो बजे नवाब सिंह को उनके चौधरी चंदन महाविद्यालय से गिरफ्तार किया.

सपा नेता ने नाबालिक से किया दुष्कर्म का प्रयास
इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के साथ सपा नेता के कालेज में नौकरी मांगने गई थी. यहां सपा नेता ने नाबालिग के पकड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी होने पर कोतवाली पहुंचे समर्थक, पुलिस ने खदेड़ा
सपा नेता की गिरफ्तारी की सुबह जानकारी होन पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली पहुंच गए. समर्थक ने सपा नेता की रिहाई की मांग करने लगे. इस दौरान सीओ सदर कमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ समर्थकों को कोतवाली से खदेड़ा. इसके बाद आरोपित सपा नेता को जेल भेजा गया.

उधर, आरोपित सपा नेता बताया कि उनके राजनीतिक बढ़ते कद को देखकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है. पीड़िता की मां और बुआ पहले समाजवादी पार्टी में थी, वह अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं.

Latest News

गुजरात विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप

Gujarat Assembly Bomb Threat: गांधीनगर स्थित गुजरात विधानसभा परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बजट...

More Articles Like This