कन्नूरः प्राइवेट पार्ट में एयर होस्टेस ने छिपा रखा था एक किलो सोना, गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कन्नूरः गोल्ड तस्करी को लेकर केरल से हैरान करने वाली खबर आ रही है. कन्नूर में एयरपोर्ट पर एक एयर होस्टेज को पकड़ा गया. उसके पास से एक किलो सोना बरामद किया गया. इस घटना की जानकारी डीआरआई के एक सूत्र ने दी है.

केरल के कन्नूर में पकड़ा गया एयर होस्टेस को
बताया गया है कि एक एयर होस्टेस मस्कट से कन्नूर जा रही थी, उस दौरान उसने अपने मलाशय (रेक्टम) में एक किलो सोना छिपाया था. बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी. एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है.

हिरासत में ली गई एयर होस्टेस
हिरासत में ली गई एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया जा रहा है. डीआरआई कोचीन की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता की निवासी सुरभि को एयरपोर्ट पर रोका.

भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके मलाशय में छुपाया गया मिश्रित रूप में 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ. सूत्र ने पीटीआई को बताया कि पूछताछ और आवश्यक बातचीत करने के बाद उसे क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.यहां से उसे 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया है.
सूत्र ने दावा किया कि यह भारत में पहला मामला है, जहां किसी केबिन क्रू के सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

मामले की जांच शुरू
मामले की जांच शुरू हो गई है और अब तक मिले सबूतों से यह पता चलता है कि वह पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है. सूत्र ने पीटीआई को बताया कि तस्करी गिरोह में केरल स्थित व्यक्तियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है.

Latest News

NASA का ऐतिहासिक मिशन Artemis II संपन्न, अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर हुई सुरक्षित लैंडिंग

NASA Artemis II: नासा का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. यह अंतरिक्ष की गहराई से खोज...

More Articles Like This

Exit mobile version