Kanpur: कानपुर में हादसा, रोडवेज बस बनी काल, ली तीन छात्रों की जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

घाटमपुर: कानपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को सागर हाईवे पर पतारा में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया. इस दुर्घटना में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद अनियंत्रित हुई रोडवेज बस खड्ड में चली गई. बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए. किसी को चोट नहीं आई.

पॉलीटेक्निक के थे तीनों छात्र
जानकारी के अनुसार, कानपुर से हमीरपुर की तरफ जा रही हमीरपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने पतारा कस्बे में स्टेशन रोड के सामने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस ने उन्हें रौंद दिया, जिससे तीनों छात्रों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी दीपक तिवारी, अंकुश प्रजापति और मनीष कुमार सविता के रुप में हुई है.

बताया जा रहा है कि तीनों पॉलीटेक्निक के छात्र थे. राहगीरों की सूचना पर घाटमपुर इंस्पेटर प्रदीप कुमार सिंह घटनास्थल पर सर्किल फोर्स के साथ पहुंचे और रोडवेज बस को किनारे करवाने में जुट गए. शवों को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पीएनसी की टीम को सूचना दी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: बड़ा मंगल पर इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This