NZ A vs IND A Highlights: खराब रोशनी के कारण इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला मैच ड्रॉ

Must Read

New Delhi: इंडिया ए पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच नहीं जीत पाई. खराब रोशनी के कारण अंतिम का खेल पूरा नहीं किया जा सका, जिसके कारण मैच ड्रॉ हो गया. देवदत्त पडिक्कल की 199 रनों की पारी के बाद दमदार गेंदबाजी के बावजूद सफलता हाथ से निकल गई. मैच में अंतिम इंडिया ए ने कीवी टीम को 313 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 187 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे और इंडिया ए को जीत के लिए सिर्फ 1 रन विकेट की जरूरत थी, लेकिन खराब रोशनी के कारण मैच पूरा नहीं हो सका.

सिर्फ 113 रन पर सिमट गई

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए अपनी पहली पारी में सिर्फ 113 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए 317 रन का स्कोर खड़ा कर 204 रनों की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद दूसरी पारी में भी इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए, लेकिन सिर्फ 1 रन से अपना दोहरा शतक चूकने वाले देवदत्त पडिक्कल ने टीम को संभाल लिया. पडिक्कल को बल्लेबाजी में साई सुदर्शन का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 91 रनों की पारी खेली.

वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक लगाया

इसके अलावा मध्यक्रम में यश राठौड़ और वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक लगाया, जिससे टीम इंडिया ने 516 रन बना दिए. चौथी पारी में इंडिया ए के लिए गेंदबाजी में आकिब नबी और अन्य गेंदबाजों ने कमाल किया. नबी ने शुरुआती तीन विकेट निकालकर न्यूजीलैंड ए को झकझोर दिया. वहीं, पडिक्कल के खाते में 2 विकेट आए. इसके अलावा अंशुल कंबोज, आकाश दीप सिंह, मुकेश चौधरी और वाशिंगटन सुंदर ने भी एक-एक विकेट लिया.

पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ

इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए के बीच खेला जा रहा पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. मैच के अंतिम दिन न्यूजीलैंड ए को जीत के लिए 313 रनों का लक्ष्य का मिला थी. इसके जवाब में मेजबान ने अंतिम सेशन में 187 रन बनाने में अपने 9 विकेट गंवा दिए थे. खेल के आखिरी घंटे में अंपायर ने खराब रोशनी का हवाला देते मैच रोक दिया और फिर दोबार उसे शुरू नहीं किया जा सका, जिससे मैच ड्रॉ हो गया.

न्यूजीलैंड ए 9 विकेट पर 187 रन बनाए

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच जारी पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के अंतिम दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रुक गया है. खेल रुकने तक 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ए 9 विकेट पर 187 रन बनाए हैं. वहीं, इंडिया ए को जीत के लिए बस 1 विकेट लेने की जरूरत है. न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टीम इंडिया जीत से अब सिर्फ 1 विकेट दूर है. इंडिया ए ने 313 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड ए को 170 रन के स्कोर पर 9वां झटका दिया है.

टीम ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया

इंडिया ए के खिलाफ 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ए की टीम ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है. मेजबान टीम को 160 रन के स्कोर पर ये झटका लगा है. इस तरह इंडिया ए को जीत के लिए अब सिर्फ 2 विकेट की जरूरत रह गई है. टी ब्रेक के बाद इंडिया ए ने न्यूजीलैंड को 7वां झटका दे दिया है. भारत को 156 रन के स्कोर पर ये सफलता मिली है. इस तरह इंडिया ए की टीम जीत से बस 3 विकेट दूर है. न्यूजीलैंड ए के क्रिस्टियन क्लार्क सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

न्यूजीलैंड की टीम बैकफुट पर आ गई

इस विकेट के साथ ही मेजबान टीम ने 131 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है. इसके साथ ही उसकी मुश्किलें भी बढ़ गई है. भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 5वां झटका दे दिया है. न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर अपना ये विकेट गंवाया है. इस विकेट के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम बैकफुट पर आ गई है. शुरुआती झटके से उबरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 94 रन के स्कोर पर अपन चौथा विकेट गंवा दिया है. मेजबान टीम को ये झटका डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के रूप में लगा है.

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तारः चार नए मंत्रियों ने ली शपथ, LG मनोज सिन्हा ने की अध्यक्षता

Latest News

Karwa Chauth Holiday 2026: करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा...

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और अभिभावकों के मन में...

More Articles Like This