जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तारः चार नए मंत्रियों ने ली शपथ, LG मनोज सिन्हा ने की अध्यक्षता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir cabinet expansion: आज श्रीनगर के लोक भवन में जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की. वर्तमान में जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में 6 मंत्री हैं, जबकि UT अधिनियम के अनुसार, इसमें कुल 9 मंत्री हो सकते हैं. NC ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के लिए 3 सीटें रखी थीं, लेकिन कांग्रेस ने तब तक सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जब तक कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता.

चार नए चेहरों को किया गया शामिल

मंत्रिमंडल में चार नए चेहरों को शामिल किया गया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर, अल्ताफ अहमद कालू, शमीमा फिरदौस और मीर सैफुल्ला ने श्रीनगर राजभवन में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली. पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद मतभेद पैदा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

मंत्रिमंडल विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार में अब नए मंत्रिमंडल विस्तार के जानिए अब उमर अब्दुल्ला सरकार का मंत्रिमंडल कैसा है.

*उमर अब्दुल्ला (मुख्यमंत्री)

*सुरिंदर चौधरी (उपमुख्यमंत्री)

*जावेद डार (मंत्री)

*जावेद राणा (मंत्री)

*सकीना इटू (मंत्री)

आज इन 4 लोगों ने ली मंत्रिपद की शपथ

*शमीमा फिरदौस (हब्बा कदल से विधायक)

*अली मोहम्मद सागर (खानयार से विधायक)

*अल्ताफ कालू (पहलगाम से विधायक)

*मीर सैफुल्ला (कुपवाड़ा के त्रेहगाम से विधायक)

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नए मंत्रियों को NC लीडरशिप से देर रात कॉल आए. कुपवाड़ा से चार बार के MLA सैफुल्लाह ने कैबिनेट में शामिल करने के लिए NC प्रेसिडेंट को धन्यवाद दिया.

मंत्रिमंडल में शामिल होने से कांग्रेस ने किया इनकार

जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यों वाली विधानसभा है. पुनर्निर्माण एक्ट 2019 के मुताबिक, विधानसभा की कुल संख्या का सिर्फ़ 10 प्रतिशत ही कैबिनेट बना सकता है. मुख्यमंत्री को छोड़कर सरकार में ज्यादा से ज्यादा आठ मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. कांग्रेस ने राज्य का दर्जा न होने की वजह से सरकार में शामिल होने से मना कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से किया था संपर्क

एक दिन पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा से संपर्क किया और उन्हें कैबिनेट में जगह देने का ऑफर दिया. पता चला कि कर्रा ने शामिल होने से मना कर दिया और सरकार को अपना समर्थन दोहराया.

Latest News

NZ A vs IND A Highlights: खराब रोशनी के कारण इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला मैच ड्रॉ

New Delhi: इंडिया ए पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच नहीं जीत पाई. खराब रोशनी के कारण अंतिम का खेल पूरा...

More Articles Like This