Kanpur Accident: सड़क किनारे सो रहे दो बुजुर्गों को कार ने सुलाई मौत की नींद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur Accident: कानपुर से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शनिवार की भोर में सड़क किनारे से रहे दो बुजुर्गों को कार ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. यह दुर्घटना परमट थाना क्षेत्र में ग्वालटोली के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मंदिर के बाहर सड़क किनारे सोए थे बुजुर्ग
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में ग्वालटोली के पास एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष परमट मंदिर के आसपास भीख मांगकर मंदिर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे. आज सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल होने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान निर्भय चंद (70 वर्ष) उर्फ सीताराम पुत्र कन्नया और शांति देवी (65 वर्ष) निवासीगण ग्राम बांध थाना सजेती कानपुर नगर के रूप में हुई है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version