Kapurthala: रंगदारी को लेकर मोबाइल शोरूम पर फायरिंग, गैंगस्टर का नाम लिखी पर्ची फेंकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kapurthala: पंजाब से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां सोमवार को कपूरथला के बस अड्डा रोड पर स्थित एक मोबाइल शोरूम पर हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला की तरफ से फायरिंग करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामला रंगदारी से जुड़ा है. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक सरेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है.

इस संबंध में एसपी डिटेक्टिव सर्बजीत राय ने बताया कि आरोपी फायरिंग करने के बाद एक पर्ची फेंककर गए, जिसमें हिंदी में हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला का नाम लिखा है और एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है.

फायरिंग में शोरूम के सारे शीशे टूट गए हैं. मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह तथा अन्य पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस घटना में कोई घायल नहीं है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version