सगाई से पहले गर्लफ्रेंड लेकर फरार हुआ युवक, तो लड़की के परिजनों ने प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर पीटा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Love Crime: कर्नाटक के बेलगावी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां जिले के वंटामुरी गांव का आशिक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के की 42 साल की मां को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा और निर्वस्त्र कर घुमाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, बीते सोमवार को बेलगावी जिले के वंटामुरी गांव में एक 42 साल की महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर पीड़िता को पीटा गया. इसके पीछे की वजह यह है थी की पीड़िता का बेटा गांव की ही लड़की (गर्लफ्रेंड) को लेकर फरार हो गया था. जिसके चलते लड़की के परिजनों ने लड़के के जुल्म का बदला उसके मां से लिया और इस हरकत को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर बेलगावी पुलिस मौके पर पहुंची.

जानिए क्या बोली पुलिस
इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि लड़की के घरवालों ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था. सोमवार को लड़की की सगाई होनी थी. लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले रविवार की रात लड़की अपने गांव के ही एक लड़के (प्रेमी) के साथ गांव छोड़कर भाग गई. इधर इस घटना से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के घर पहुंचे.

6 लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, करीब 12 लोग पीड़िता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर लड़के की मां यानी पीड़िता को घर से बाहर निकालकर उसे आंशिक रूप से निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद लड़के की मां को एक बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई भी की गई. घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस मामले में अब तक जिम्मेदार छह मुख्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जानकारी होते ही राज्य गृह मंत्री डॉक्टर जी परमेश्वरा खुद पीड़िता के परिवार से मिलने गए और परिवार के लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस निकालेगी पद यात्रा, प्रियंका गांधी संभालेंगी UP की कमान!

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version