कर्नाटकः शिवमोगा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में आफत की बारिश हो रही है. शिवमोगा जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से रविवार तड़के हादसा हो गया. इंदिरा नगर इलाके में तड़के करीब 2:30 बजे पहाड़ी धंसने (भूस्खलन) से एक घर मलबे की जद में गया. इस दुर्घटना में मासूम बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है. मृतकों की पहचान कोप्पल जिले के निवासी मल्लिकार्जुन (35 वर्ष), उनकी पत्नी नागवेणी (28 वर्ष) और तीन वर्षीय मासूम पुत्र संतोष के रूप में हुई है.

हादसे के समय सो रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, जब तड़के करीब 2:30 बजे घर की शेड पर पहाड़ी का हिस्सा गिरा, तो परिवार के लोग सो रहे थे. जिसके चलते भागने का भी मौका नहीं मिला और जान चली गई.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पास के ही एक शेड में रह रहे एक व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आईं है. जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शिवमोगा जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के बाद मलबे से शवों को निकालने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट और पुलिस के कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया.

Latest News

Nepal: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात में सुधार, कई इलाकों से हटा कर्फ्यू

Nepal Violence: नेपाल में दो समुदायों में बवाल हो गया था. नेपाल के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में सांप्रदायिक...

More Articles Like This

Exit mobile version