Kerala: केरल में देसी बम बना रहा था शख्स, हुआ धमाका, उड़े शरीर के चीथड़े, ढहा मकान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala Bomb Blast: केरल से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह कन्नूर में स्थित एक मकान में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह विस्फोट देसी बम से हुआ था. धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद व्यक्ति के शरीर के चीथड़े उड़ गए.

पुलिस का ये है कहना

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि देसी बम बनाते समय यह विस्फोट हुआ होगा. धमाके के बाद मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया. इस धमाके में पड़ोस के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए हैं. मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और बम निरोधक दस्ता मौजूद है.

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

विस्फोट में घायल हुए लोगों और मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, जिस घर में विस्फोट हुआ है, उसके मालिक का नाम कीझारा गोविंदन है. उन्होंने इसे पय्यानूर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले दो व्यक्तियों को पट्टे पर दिया था. विस्फोट के समय घर में कितने लोग मौजूद थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version