Kerala Accident: बस-कार की टक्कर, परिवार के तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala Accident: केरल से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रविवार की सुबह वायनाड के विथिरि में बस और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जहां मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मैसूर से अपने घर वापस जा रहे थे कार सवार
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना वायनाड के विथिरि में हुई. बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुई. परिवार मलप्पुरम के कोंडोट्टी में रहते थे और वे मैसूर से अपने घर कार से वापस जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

वाराणसी में एयर शोः PM मोदी सीधे पहुंचेंगे नमो घाट, लगभग 4000 VIP भी होंगे शामिल

Air show in Varanasi: वाराणसी में 22, 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो में शामिल होने के...

More Articles Like This