Kerala Crime: घर में मिले दो बच्चों सहित तीन के शव, फैली सनसनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala Crime: केरल से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां एक मकान में एक 35 वर्षीय शख्स और दो बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि शख्स ने पहले अपने दो छोटे बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जोस प्रमोद ने पहले अपने दो बेटों (नौ साल के देवनारायणन और सात साल के देवानंद) की कथित तौर पर हत्या की, बाद में पट्टथनम इलाके के पास अपने घर में खुद भी जान दे दी.

पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब प्रमोद के ससुर शुक्रवार सुबह घर आए. काफी देर तक आवाज लगाने पर भी दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी. बाद में पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर तीन लाश पड़ी हुई हैं.

घटना के समय ड्यूटी पर गई थी पत्नी
अधिकारी ने बताया कि प्रमोद की पत्नी एक डॉक्टर हैं और घटना के समय वह ड्यूटी पर थीं. बच्चे फंदे से लटके मिले, जबकि प्रमोद दूसरे कमरे में मरा हुआ मिला. पुलिस को ऐसा संदेह है कि प्रमोद ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों की हत्या की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

आज का सुविचार 21 अगस्त 2026: इन प्रेरणादायक विचारों से करें दिन की शुरुआत, मन में बनी रहेगी सकारात्मकता

आज का सुविचार 21 अगस्त 2026 आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करने में मदद कर सकता है. पढ़ें खुशी, चुनौतियों, आत्मविश्वास और जीवन से जुड़े प्रेरणादायक विचार.

More Articles Like This