Kerala: शराब के नशे में बुजुर्ग ने विमान में किया हंगामा, गिरफ्तार

कोच्चिः विमान में शोरगुल और हंगामा करने के कारण केरल के एक 51 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ केबिन क्रू द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था.

बुजुर्ग की पहचान जिजान जैकोब के तौर पर की गई है, जिसे आज सुबह कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया विमान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया, ‘अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी शराब पीकर विमान में सवार हुआ था. वह विमान के अंदर अपने सहयात्रियों और केबिन क्रू से छोटी-छोटी बातों पर बस कर रहा था.’ केरल पुलिस ने संबंधित धारा के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है.

Latest News

Gold Silver Price Today: दशहरा से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: आज नवरात्रि का छठा दिन है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version