Kerala: होटल में पत्नी और बेटी के साथ व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Must Read

त्रिशूरः केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के एक होटल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मौत का मामला सामने आया है. चेन्नई के रहने वाले तीन सदस्यीय परिवार को केरल के एक होटल में मृत पाया गया गया है. गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी है.

तीन लोग पाए गए मृत
पुलिस ने बताया कि मध्य केरल के होटल के एक कमरे में परिवार के तीन सदस्य लटके पाए गए, जिसमें एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी बेटी शामिल हैं। पुलिस ने होटल कर्मचारियों के हवाले से बताया कि परिवार के सभी सदस्य कुछ दिन पहले होटल में आए थे।

नहीं दे रहे थे फोन का जवाब
पुलिस ने आगे बताया कि परिवार के सभी सदस्य पिछली रात को होटल के कमरे को खाली करने वाले थे। हालांकि, होटल कर्मचारियों द्वारा बार-बार फोन करने के बाद भी होटल में रह रहे परिवार के सदस्यों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। शवों को कब्जे में ले लिया।

चेन्नई का रहना वाला था परिवार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई को उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर सभी का आईडी कार्ड मिला है, जिससे पता चलता है कि परिवार चेन्नई में बसा हुआ था।

उन्होंने आगे बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके अनुसार, परिवार वित्तीय संकट का सामना कर रहा था, जिसके कारण परिवार ने यह कदम उठाया।

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This