Monsoon Update: 7 दिन देर ही सही, केरल में मानसून ने दी दस्तक

Must Read

Monsoon Update: मानसून ने करीब 1 सप्ताह देर से केरल में दस्तक दे दी है. तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने कहा कि भारत के अन्य राज्यों में भी इसका असर देखने को मिलेगा. देर से ही सही मानसून के आ जाने से उन किसानों को राहत मिली है, जो चावल, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और अन्य फसलों को बोने के लिए इंतजार कर रहे थे.

केरल में मानसून ने 7 दिन देरी से दी है दस्तक

बता दें कि केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून थी, जिसके बाद अब 8 जून को मानसून ने राज्य में दस्तक दी है. आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसमें तेजी आने के कारण चक्रवाती हवाएं मानसून के केरल तट की ओर आगमन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं. हालांकि पहले ही मौसम विभाग ने केरल में 8 जून को मानसून की संभावना जताई थी.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This