Kerala: होटल में पत्नी और बेटी के साथ व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

त्रिशूरः केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के एक होटल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मौत का मामला सामने आया है. चेन्नई के रहने वाले तीन सदस्यीय परिवार को केरल के एक होटल में मृत पाया गया गया है. गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी है.

तीन लोग पाए गए मृत
पुलिस ने बताया कि मध्य केरल के होटल के एक कमरे में परिवार के तीन सदस्य लटके पाए गए, जिसमें एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी बेटी शामिल हैं। पुलिस ने होटल कर्मचारियों के हवाले से बताया कि परिवार के सभी सदस्य कुछ दिन पहले होटल में आए थे।

नहीं दे रहे थे फोन का जवाब
पुलिस ने आगे बताया कि परिवार के सभी सदस्य पिछली रात को होटल के कमरे को खाली करने वाले थे। हालांकि, होटल कर्मचारियों द्वारा बार-बार फोन करने के बाद भी होटल में रह रहे परिवार के सदस्यों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। शवों को कब्जे में ले लिया।

चेन्नई का रहना वाला था परिवार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई को उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर सभी का आईडी कार्ड मिला है, जिससे पता चलता है कि परिवार चेन्नई में बसा हुआ था।

उन्होंने आगे बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके अनुसार, परिवार वित्तीय संकट का सामना कर रहा था, जिसके कारण परिवार ने यह कदम उठाया।

Latest News

Shani Dhaiya 2027: 3 जून 2027 से इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या, जानिए किन राशियों को मिलेगी राहत

3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश के साथ कन्या और मकर राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होगी, जबकि सिंह और धनु राशि के जातकों को इससे राहत मिलने की संभावना है. जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका संभावित प्रभाव.

More Articles Like This

Exit mobile version