kerala: कन्नूर-अलाप्पुझा एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कन्नूरः केरल से बड़ी खबर आ रही है. शनिवार की सुबह कन्नूर-अलाप्पुझा (16308) एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गई. संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. यह दुर्घटना तब हुई, जब ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा था. आखिरी दो डिब्बे सुबह करीब 4:40 बजे पटरी से उतर गए.

रेलवे अधिकारियों ने कहा
इस बीच अधिकारी सतर्क हुए और ट्रेन को पटरी पर वापस लाने के लिए तत्काल काम शुरू किया गया. मालूम हो कि ट्रेन को आज सुबह 5:10 बजे कन्नूर से रवाना होना था, लेकिन पटरी से उतरने के कारण यह सुबह 6:43 बजे रवाना हुई. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक पर फंसे दोनों डिब्बों को शिफ्ट करने की कोशिशें जारी हैं. रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

पोषक तत्वों का खजाना है ये हरा पत्ता, दूर होंगी ये बीमारियां, आज से ही करें इस्तेमाल

Moringa Leaves Benefits : मोरिंगा के पत्ते, जिन्हें आम भाषा में सहजन या ड्रमस्टिक लीव्स कहा जाता है, आज...

More Articles Like This