‘अगर मेरी बेटी आरोपी है तो उसे भी वहीं से धक्का दिया जाए’, केतन हत्याकांड पर सिया के पिता का बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है. केतन के हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका बॉयफ्रैंड चेतन चौधरी फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं. वहीं, अब इस मामले पर सिया के पिता प्रवीण गोयल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “ये बेहद दुखद घटना हुई है. हमें तो आज भी यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने अपना लड़का खोया है लेकिन उनसे ज्यादा प्यार मुझे केतन से था. इतना लगाव हो गया था जैसे मैं खुद उसे अपना बेटा समझने लगा था. इतना अच्छा लड़का आज हमने खो दिया उसके लिए हमें बेहद दुख है.”

उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए

सिया गोयल के पिता ने कहा, “घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिले और जैसे हमारा केतन जिस किले से गिरा है वैसे ही इस हत्या में जो भी आरोपी पाया जाए वो भले मेरी खुद की बेटी क्यों न हो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए.”

दोनों की शादी को लेकर हमें बहुत उम्मीदें थीं Ketan Agarwal Murder Case

उन्होंने आगे कहा, “एक पिता के तौर पर कहूंगा कि पहाड़ अग्रवाल परिवार पर टूटा है इससे दुखद घटना कोई और नहीं हो सकती.” उन्होंने आगे कहा, “दोनों की शादी को लेकर हमें बहुत उम्मीदें थीं. जबसे रिश्ता हुआ था सिया हमेशा खुश रहती थी. कहती थी कि केतन इतना अच्छा है. मुझे इतने अच्छे सास-ससुर और ननद मिली. मैं बहुत खुश हूं.” केतन के पिता के बातें छिपाने वाले आरोपों पर कहा कि अगर उन्हें पता तो हमें बता देते शायद आज ये दिन देखना नहीं पड़ता.

सिया एक 19 साल की सिंपल लड़की है

प्रवीण गोयल ने कहा कि चेतन के साथ उसके संबंधों को लेकर कहा कि हमें इसकी कुछ जानकारी नहीं थी. सिया एक 19 साल की सिंपल लड़की है. 19 साल की लड़की क्या ऐसा कर सकती है. मुझे कुछ नहीं पता कि चेतन कहां से आया और न तो मैंने कभी उसका चेहरा देखा और न कभी उससे बात हुई. हमने कभी उसका नाम भी नहीं सुना था.

उन जैसी रिश्तेदारी हमें नहीं मिल सकती

उन्होंने कहा, “वे अच्छे और संस्कारी लोग हैं. हमारा मिलना-जुलना सालों से है. उन जैसी रिश्तेदारी हमें नहीं मिल सकती. हमने तो आज एक बेटा और अच्छी रिश्तेदारी खोई है.” उन्होंने कहा कि अगर सिया ने केतन को अपने अफेयर के बारे में बताया था तो उन्हें अपने परिवार को बताना चाहिए था और उनके जरिए हमें भी बताना चाहिए था.

ये भी पढ़ें- ‘जो गलत होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट ने तोड़ी चुप्पी

Latest News

मोहर्रम के चलते आज बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर भी नहीं होगा कारोबार 

Share Market: मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा. इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज...

More Articles Like This

Exit mobile version