खो नागोरियान में हादसाः पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद भीषण धमाका, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Explosion At Firecracker Factory In Jaipur: राजधानी जयपुर से हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की दोपहर खो नागोरियान क्षेत्र में एक घर में संचालित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने करने के बाद जबरदस्त विस्फोट हो गया. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

तेज धमाके से दहला इलाजा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में हादसा हुआ, वहां घर के अंदर पटाखा निर्माण का काम चल रहा था. अचानक आग लगने के बाद तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप के बीच लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु किया.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एडीएम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुट गए. आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है.

कलेक्टर संदेश नायक ने की तीन लोगों की मौत की पुष्टि

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने तीन लोगों की जलने से मौत की पुष्टि की है. वहीं पांच घायलों को उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस अस्पताल भेजा गया है. इनमें से तीन घायलों को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. चिकित्सकों के मुताबिक, ये सभी 50 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी स्थिति गंभीर है. उधर, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

ममता बनर्जी को फिर झटका: चार दिन में 4 इस्तीफे, कोयल मल्लिक भी दीदी से हुई अलग

Mamata Banerjee: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में सियासी हलचल मची हुई है. पार्टी...

More Articles Like This