इजरायल-ईरान जंग के बीच किम जोंग ने किया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan: ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल दागकर एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही देश के नेता किम जोंग उन ने अपने नए युद्धपोत से क्रूज प्रोजेक्टाइल परीक्षण की निगरानी की थी. इस कदम को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.

समुद्र में गिर गिरा बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल

जापान के कोस्ट गार्ड के मुताबिक, दागा गया संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल समुद्र में गिर गया. जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने रक्षा मंत्रालय के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि प्रोजेक्टाइल देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर समुद्री क्षेत्र में गिरी.

अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच प्रक्षेपण

यह प्रोजेक्टाइल परीक्षण ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 9 मार्च से 19 मार्च तक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है. उत्तर कोरिया लंबे समय से इन अभ्यासों का विरोध करता रहा है और इन्हें अपने खिलाफ युद्ध की तैयारी करार देता है.

परमाणु शक्ति के रूप में मान्यता की मांग

हाल ही प्योंगयांग ने अमेरिका से उसे परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में मान्यता देने की मांग की थी. यह मांग पांच साल में पहली बार आयोजित सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस के दौरान उठाई गई थी, जिसमें देश की सुरक्षा और परमाणु नीति पर भी चर्चा हुई.

अमेरिका के हमले की आलोचना

हाल ही में उत्तर कोरिया ने ईरान पर अमेरिका के हमले की भी कड़ी आलोचना की है. प्योंगयांग ने इस कार्रवाई को अमेरिका का ‘बेशर्म’ कदम बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा की.

Latest News

नोएडा में 10 से 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, त्योहारों और प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने जारी किए निर्देश

Noida Section 163: गौतमबुद्ध नगर में आगामी त्योहारों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर...

More Articles Like This

Exit mobile version