Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सेना ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kishtwar Encounter: सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है. किश्तवाड़ के दुल इलाके में दो आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन जारी है. सेना के जवानों ने दुल क्षेत्र में आतंकियों को घेर रखा है और मुठभेड़ शुरु हो गई है. इलाके में गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है.

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया, ‘भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया. मुठभेड़ के बीच गोलीबारी जारी है.’

कुलगाम मुठभेड़ में में सेना के दो जवान बलिदान

वहीं, जम्मू-कश्मीर में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जारी ऑपरेशन अखल में शनिवार को नौवें दिन भी गोलीबारी जारी रही. इस बीच जिले में ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए और दो अन्य घायल हो गए थे.

Latest News

₹9.13 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट! इंफ्रास्ट्रक्चर से उद्योग तक, शिक्षा से स्वास्थ्य तक: सर्वांगीण विकास का ब्लूप्रिंट: डॉ राजेश्वर सिंह

Dr Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version