Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा बुधवार की दोपहर महानगर के तारातल्ला इलाके में हुआ, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया. हादसे के समयवहां करीब 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे, जो पलक झपकते ही मलबे के नीचे फंस गए. इस हादसे में अब तक इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है. सीएम शुभेंदु भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सेना को भी रेस्क्यू आपरेशन में उतारा गया है. चश्मदीदों के अनुसार, गोदाम में निर्माण का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा ढांचा ढह गया.
जारी है राहत-बचाव का कार्य
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. मलबे से अब तक 6-7 मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीत है. लोहे के भारी-भरकम बीम को काटने के लिए गैस कटर और मलबे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है.
मलबे के नीचे अभी भी फंसे कई मजदूर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे से अभी भी दबे हुए मजदूरों की चीखें सुनाई दे रही हैं, जिससे अपनों की तलाश में जुटे लोगों का कलेजा कांप उठा है. राज्य सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए नवान्न में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है.
राज्य सरकार ने खोला कंट्रोल रूम
कंट्रोल रूम का नंबर 1070, 8697981070, 033-22143526/22535185 हैं. इसके अलावा मौके पर पहुंचे राज्य के मंत्री इंद्रनील खां और भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता जिंदगियां बचाना है.