Kulgam Encounter: कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: रविवार को तीसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मूठभेड़ जारी है. सुरक्षबलों ने आज भी एक और आतंकी को ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है.

फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर रखी है और ऑपरेशन जारी है. मालूम हो कि इससे पहले कुलगाम जिले के अखल इलाके में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने अब दो आतंकियों को ढेर कर दिया था. अब तक कुल तीन आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं.

शनिवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की थी. ड्रोन से दोनों के शव जंगल में पड़े देखे गए हैं. हारिस को सुबह मार गिराया गया तो दूसरे आतंकी को दोपहर को ढेर कर दिया गया, जबकि तीसरे आतंकी को रविवार को मारा गया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version