Kushinagar Crime: पेड़ से लटके मिले युवक-किशोरी के शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दाहूगंजः कुशीनगर से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां तमकुहीराज इलाके के परसौन गांव स्थित एक आम के बगीचे में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, परसौन गांव स्थित एक आम के बगीचे में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने पेड़ से लटके युवक और किशोरी की शव देखा. यह खबर चारों तरफ फैल गई और कुछ ही देर में मृतकों के परिजनों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान गांव निवासी राहुल निषाद (20 वर्ष) पुत्र अशर्फी निषाद और आशु (15 वर्ष) पुत्री रामदेव कुशवाहा के रूप में हुई है. दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे. युवक की पैंट पर खून के निशान और किशोरी के सिर पर चोट के निशान मिले. लोग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं. किशोरी के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है. इंटरमीडिएट उत्तीर्ण राहुल तीन बहनों में इकलौता भाई था, जबकि आठवीं कक्षा की छात्रा आशु तीन बहनों में सबसे छोटी थी.

मृतक राहुल की बहन सिंधु के मुताबिक

मृतक राहुल की बहन सिंधु के मुताबिक, आशु और राहुल के बीच बातचीत को लेकर आशु के स्वजन नाराज रहते थे. कई बार झगड़ा और मारपीट भी हुआ था. आशु की भाभी अपने मोबाइल से बात कराती थी. आशु मंगलवार की दोपहर तीन बजे से लापता थी, जबकि राहुल शाम तक घर पर मौजूद था.

एसएचओ सुशील कुमार शुक्ल ने बताया

इस संबंध में एसएचओ सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जल्द ही मामला का खुलासा कर दिया जाएगा. उधर, घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version