4000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, जैक डॉर्सी की कंपनी Block ने किया छंटनी का ऐलान

New Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक इंटेलिजेंस टूल्स के बढ़ते प्रभाव के बीच एक चिंताजनक खबर ने हैरान कर दिया है. ट्विटर (अब X) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने कंपनी  Block Inc. में बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी के इस कदम से 4,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने जा रही है, जो कुल वर्कफोर्स का लगभग आधा हिस्सा है. डॉर्सी ने इसे कंपनी के इतिहास के सबसे कठिन फैसलों में से एक बताया है.

वित्तीय संकट से नहीं गुजर रही कंपनी

इस छंटनी की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी किसी वित्तीय संकट से नहीं गुजर रही है. जैक डॉर्सी ने साफ किया है कि कंपनी का व्यवसाय मजबूत है, सकल लाभ लगातार बढ़ रहा है और मुनाफे में भी सुधार हो रहा है. कंपनी द्वारा बनाए और इस्तेमाल किए जा रहे इंटेलिजेंस टूल्स ने काम करने के तरीके को बदल दिया है. इन टूल्स की मदद से छोटी टीमें अधिक कुशलता और बेहतर तरीके से काम कर पा रही हैं.

ब्लॉक ने कोई जल्दबाजी नहीं की

डॉर्सी का मानना है कि इस बदलाव को अपनाने में ब्लॉक ने कोई जल्दबाजी नहीं की है, बल्कि ज्यादातर कंपनियां इस मामले में पिछड़ गई हैं. इस कटौती के बाद कंपनी का आकार 10,000 से अधिक कर्मचारियों से घटकर 6,000 से भी कम रह जाएगा. बार-बार होने वाली छंटनी से कर्मचारियों के मनोबल और ग्राहकों के भरोसे को नुकसान पहुंचता है, इसलिए कंपनी ने एकमुश्त छंटनी का विकल्प चुना.

निकाले गए कर्मचारियों को पैकेज का ऐलान

निकाले गए कर्मचारियों को वित्तीय सहायता देने के लिए कंपनी ने एक मजबूत सेवरेंस पैकेज का ऐलान किया है. छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को 20 हफ्तों की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा कंपनी में जितने साल काम किया है, हर साल के लिए एक हफ्ते की अतिरिक्त सैलरी भी मिलेगी. कर्मचारियों को छह महीने की हेल्थ केयर सुविधा, कंपनी के दिए गए डिवाइस और 5,000 डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी.

2009 में Square नाम से हुई थी शुरुआत

Block की शुरुआत 2009 में Square नाम से हुई थी. साल 2021 में इसका नाम बदलकर Block रखा गया, ताकि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर कंपनी के बढ़ते फोकस को दर्शाया जा सके. कंपनी के मुताबिक, इस रीस्ट्रक्चरिंग पर 450 से 500 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा. 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 65 सेंट प्रति शेयर का एडजस्टेड प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि के 47 सेंट से ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें. सऊदी अरब ने भारत समेत 39 देशों से पोल्ट्री, अंडों के आयात पर लगाई रोक, अचानक क्यों लिया बड़ा फैसला?

Latest News

Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर भूकंप का झटकाः 24 घंटे में चार बार कांपी धरती, लोगों में भय

Tibet Earthquake: तिब्बत में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं. 24 घंटे में चार बार झटकों से धरती...

More Articles Like This

Exit mobile version