कुवैत हवाई अड्डे पर हमला: एक भारतीय नागरिक की गई जान, भारतीय दूतावास ने की पुष्टि

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर हमला किया गया. इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. इस दुखद घटना की पुष्टि कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने की है. दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. दूतावास के अधिकारी पीड़ित परिवार के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं. वे परिवार को हर मुमकिन सहायता और सहयोग देने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं. इस हमले में जो लोग घायल हुए हैं, दूतावास उन्हें भी पूरी मदद पहुंचाने का काम कर रहा है.

ईरानी सेना पर कुवैत ने लगाया आरोप

कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पैसेंजर बिल्डिंग (T1) को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था. कुवैत की सेना ने आरोप लगाया है कि ईरान ने ड्रोन के जरिए यह हमला किया. सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे ईरान की आपराधिक आक्रामकता बताया है. इस हमले की वजह से हवाई अड्डे की इमारत को भारी क्षति पहुंची है. हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा कारणों से कुवैत ने हवाई यातायात को रोक दिया है और उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की तरफ मोड़ दिया गया है.

क्या कहा ईरान ने?

वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने एक अलग दावा किया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उन्होंने यह हमला जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया है. ईरान के अनुसार, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उनके एक तेल टैंकर और कश्म द्वीप पर एक संचार टावर को निशाना बनाया था. इसके जवाब में ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और एक क्षेत्रीय एयरबेस पर मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया.

कुवैत की सेना ने कहा है कि वे हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं. देश की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है. वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This