Ladakh: लद्दाख सहित अन्य जगहों पर ED की रेड, एक करोड़ कैश बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ladakh ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने क्रिप्टोकरेंसी घोटाला मामले में लद्दाख सहित अन्य राज्यों में कई जगहों पर छापेमारी की. रविवार को प्रवर्तन निदेशालय ने जानकारी देते हुए कहा कि लद्दाख और कुछ अन्य जगहों पर लोगों के साथ फर्जी क्रिप्टोकरेंसी के जरिए निवेश कंपनी के संचालकों के खिलाफ छापेमारी की गई. इस दौरान ईडी ने एक करोड़ रुपये और अपराधी दस्तावेज जब्त किए.

मालूम हो कि बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने निवेश के नाम पर सात करोड़ रुपये का घोटाला करने के मामले में लद्दाख में छापा मारा था. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रवर्तन निदेशायल की यहां पहला छापा था. अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने निवेश के नाम पर क्रिप्टोकरेंसी घोटाला मामले में कार्रवाई की थी.

एजेंसी के जोनल अधिकारी ने लद्दाख के लेह शहर, जम्मू कश्मीर और हरियाणा के सोनीपत में 6 जगहों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई ए आर मीर और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में हुई थी.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version