Land-For-Job Case: पूर्व CM राबड़ी देवी और दो बेटियों को जमानत, दिल्ली कोर्ट से मिली राहत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Land-For-Job Case: बुधवार को दिल्ली कोर्ट से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव को बड़ी राहत मिली. रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. मालूमम हो कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बड़ी बेटी मीसा भारती बिहार से राज्यसभा सांसद हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करने के बाद विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने तीनों को राहत दे दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए आरोपियों को जमानत देते समय उन पर कड़ी शर्तें लगाई जानी चाहिए. इससे पहले जज ने 9 फरवरी को उस वक्त उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी, जब ईडी ने कहा था कि उन्हें उनकी नियमित जमानत याचिकाओं पर दलीलें आगे बढ़ाने के लिए समय चाहिए.

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version