हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अलकनंदा नदी पर बना पुल गिरा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चमोलीः बुधवार की सुबह देवभूमि उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अचानक भूस्खलन शुरू हो गया. भूस्खलन से अलकनंदा नदी पर बना हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का एकमात्र पुल टूट गया. हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी जाने के लिए यह पुल एकमात्र रास्ता है.

भूस्खलन से रास्ते पर कई बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं. एक व्यक्ति के चोटिल होने की भी सूचना मिली है. वहीं जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि मौके पर टीम भेज दी गई है.

चमोली जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है. मंगलवार की सुबह बदरीनाथ धाम ,हेमकुंड साहिब, गौरसों ,औली सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी व निचले स्थानों में वर्षा हुई है. वहीं दोपहर बाद आसमान में बादलो के बीच हल्की धूप खिली रही.

मंगलवार को जिले में मौसम का मिजाज बदलता नजर आया. जहां सुबह से निचले स्थानों में वर्षा हुई, वहीं श्री हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम, औली ,गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ी है. बर्फबारी के चलते जिले के 18 से अधिक गांव हिमाच्छादित होने के साथ जोशीमठ विकासखंड के सीमांत गांव सूकी, भलगांव, तोलमा,लोंग, फागती सहित दर्जनों गांवों में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version