Leh Accident: लेह में हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत, 19 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Leh Accident: लेह से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां गुरूवार को दुर्गुक इलाके में एक स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हो गई. बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौत और करीब 19 अन्य लोगों के घायल होने की खबर आ रही है.

शादी में शामिल होने स्कूल की बस से जा रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें दो बच्चे और 23 स्कूल के कर्मचारी थे. यह बस एक कर्मचारी की शादी में शामिल होने के लिए डुरबुक जा रही थी. इसी दौरान डुरबुक मोड के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा बचाव दल
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. लेह के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों को सेना और सीएचसी तांगत्से स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

तीन हेलीकॉप्टर लगाए गए रेस्क्यू में
प्रशासन ने घायलों को लेह के जिला अस्पताल ले जाने के लिए तीन हेलीकॉप्टरों की तैनाती की. बचाव कार्य भारतीय सेना, लद्दाख पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा तेजी से शुरू किया गया. जिन्होंने मिलकर घायलों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचाने में मदद की. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version