शराब घोटाला मामलाः ED का अरविंद केजरीवाल को 8वां समन, अब 4 मार्च को बुलाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को फिर समन भेजा है. जांच एजेंसी की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री को यह 8वां समन भेजा गया है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ईडी के सात समन को नजरअंदाज कर चुके हैं.

ईडी ने मंगलवार को एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर शराब नीति से जुड़े मामले में 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है. खास बात है कि दिल्ली के सीएम सोमवार को यानी 26 फरवरी को ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे.

ईडी के समन का जवाब देते हुए आप ने कहा कि मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है, फिर भी ईडी समन भेज रही है. आप ने कहा कि रोज समन भेजने की बजाय ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करें.

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This

Exit mobile version