Lucknow: लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर क्रेन से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: सोमवार की देर रात लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार खड़ी क्रेन से टकरा गई. इस हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

देर रात कार से लौट रहे थे दोनों दोस्त
पुलिस के अनुसार, बीकेटी निवासी नवीन पुष्कर (28 वर्ष) अपने दोस्त सौरभ (27 वर्ष) सोमवार देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे आए थे. दोनों रात करीब पौने दो बजे कार से वापस बीकेटी लौट रहे थे. इसी दौरान आईआईएम तिराहे से पहले फ्लाईओवर शुरू होने से ठीक पहले सड़क किनारे खड़ी क्रेन से तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई. तत्काल दोनों को ट्रामा पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. नवीन मूल रूप से औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के चपटा गांव के रहने वाले थे, जबकि सौरभ अजीतमल के फूलपुर गांव निवासी थे.

कार के हिस्से को काटकर दोनों को निकाला गया
कार स्पीड काफी तेज थी. इस वजह से हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार दोनों लोग अंदर फंसे थे. पुलिस ने दमकल की टीम को बुलाया. कार के दरवाजे व अन्य हिस्से को काटकर लगभग एक घंटा बाद दोनों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This