लखनऊः CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अब नहीं चलेगा बुलडोजर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लखनऊ वालों के लिए खुशी की खबर है. अब कुकरैल नदी के सुंदरीकरण के लिए रहीम नगर, पंतनगर, खुर्रम नगर, अबरार नगर और इंद्रप्रस्थ कालोनी के करीब दो हजार घरों को ध्वस्त करने का संकट टल गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बुलडोजर न चलाने का आदेश दिया है.

घरों और अपार्टमेंट पर लगा दिए थे लाल निशान
मालूम हो कि सिंचाई विभाग ने कुकरैल नदी के जल प्रवाह क्षेत्र के 50 मीटर में आए घरों और अपार्टमेंट पर लाल निशान लगा दिए थे. इससे पूरे इलाके के लोगों में हड़कंप के बीच निराशा व्याप्त हो गई और लोग मकानों को टूटने को लेकर चिंतित हो गए.

लोगों ने मुख्यमंत्री को बताई अपनी समस्‍या
सोमवार की शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. मंगलवार को इन कालोनी के लोगों को उन्होंने मिलने बुलाया था. लोगों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याएं बताई. मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि उनके मकान अब नहीं तोड़े जाएंगे. सीएम से मिलने के लिए लोग एलडीए उपाध्यक्ष और कई अधिकारियों के साथ पहुंचे थे.

सीएम ने अधि‍कार‍ियों को द‍िए न‍िर्देश
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि कुकरैल नदी के सुंदरीकरण के लिए पर्याप्त भूमि ले ली गई है तो, आगे जमीन की आवश्यकता नहीं है. सटी हुई कालोनी और नदी के बीच चारदीवारी बना दी जाए. सीएम योगी के इस निर्देश के बाद लोगों में खुशी छा गई. उन्होंने सीएम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This