लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई. इस घटना में अब तक 15  बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई छात्र घायल बताए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

PM Modi to hold NITI Aayog meeting today with CMs of all states after Op Sindoor

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को आर्थिक राहत देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक, PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

अलीगढ़ से लौटे सीएम योगी, पहुंचे घटनास्थल पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अलीगढ़ जिले में पहुंचकर 462 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलन्यास किया. यहां कार्यक्रम के दौरान उन्हें लखनऊ में हुई आग की घटना की सूचना मिली तो वे सभी कार्यक्रम निरस्त कर वापस लखनऊ वापस लौटे और घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए संबंधितों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version